
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती में रविवार की रात शराब माफिया कल्लू घोष की पत्नी जुली घोष की हत्या मामले में मृतका के बेटे सन्नी घोष के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने शक की सुई अपनों के तरफ ही मोड़ ली है. पुलिस को जांच में यह पता चला है कि परिवार से नशीला पदार्थ बेचने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है औऱ हत्यारे को घर के बारे में पूरी जानकारी थी. यही नहीं हत्यारे को जुली काफी अच्छी तरह से जानती थी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. दोनों से थाने में पुछताछ की जा रही है. इधर सोमवार को बस्ती के लोग बिष्टुपुर थाना के बाहर जुटने लगे थे. जुली घोष के हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से थाने में पूछताछ कर रही है. हालांकि दोनों से पुलिस को अभी तक हत्या से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली है न ही पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ है. पुलिस को घटनास्थल से सर्जिकल गलव्स का रैपर मिला है जिससे यह साफ है कि हत्यारे ने गलव्स पहनकर ही हत्या की है. रविवार की रात को शराब माफिया कल्लु घोष की पत्नी जुली घोष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. सबसे पहले घटना की जानकारी जुली के बेटे सन्नी को मिली थी. जुली के पति कल्लु घोष की हत्या 18 मई 2016 को उसी के घर पर कर दी गई थी. इसके पहले साल 2008 में कल्लू घोष के भाई बच्चू घोष की भी हत्या कर दी गई थी.














