
बहरागोड़ा : केन्द्रीय इस्पात एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के रांची प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्र के समस्या से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की. डॉ गोस्वामी ने उनसे जमशेदपुर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति योजना को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया ताकि जिले के लोगों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने बहरागोड़ा विस क्षेत्र में विशेष रूप से विकास कार्यो पर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है.











