
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के दांदूडीह गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर रामकृष्ण क्लब के तत्वावधान में झुमुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उदघाटन बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि मकर पर्व झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. कहा कि पर्व त्योहार से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है. विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है. क्लब के युवाओं ने झुमुर संगीत का आयोजन कर अपनी संस्कृति को संरक्षण करने का सराहनीय कार्य किया है.इस अवसर पर बासुदेव महतो, मिथुन कर, निताई महतो, पुलक महतो
, रामकृष्ण क्लब के सदस्य अनूप महतो, लालटू महतो, जगत महतो, शिवशंकर महतो, लखि महतो, राजीव महतो, ललित महतो, रोहित महतो, हेम महतो, चुनाराम महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



