
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित हलुदबनी मेन रोड ओम साई होम्स आवासिय कॉलोनी में साई मंदिर को लेकर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया. इस दौरान 21 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. साथ ही साई भजन का आयोजन भी किया गया. साई भजन साई राम रेड्डी, छाया गुप्ता, राजेंद्र राज, बाबला, विकास गुप्ता, प्रियंका और सिद्धी प्रभा द्वारा प्रस्तुत किया गया. मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, परसुडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टोराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा, जितेंद्र गर्ग, दीनदयाल प्रसाद, विजय भुषण, सोहन लाल, पानो मुर्मू, मुरलीधर प्रसाद, विजय विश्वकर्मा, संजीव कुमार अलावा अन्य अन्य लोग मौजूद रहे.





