
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना अंतर्गत ईटामुड़ा गांव निवासी शंभू राणा ने अपने बेटी के मौत के मामले में सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे. उन्होने एसएसपी से मिलकर ससूराल पक्ष पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है. उन्होने बताया कि उनकी बेटी प्रतिमा राणा की शादी जनवरी 2019 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससूराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. बेटी ने फोन कर बताया था कि ससूराल के लोग उसके साथ मारपीट करते है और पति नंदकिशोर नायक की दुसरी शादी करवाने की बात करते है. 15 जनवरी को बेटी के ससूराल वालों ने फोन पर जानकारी दी की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होने कहा की पति नंदकिशोर नायक, पति का बड़ा भाई मुन्ना नायक, सास और जेठानी ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है. बता दे कि 15 जनवरी को प्रतिमा राणा का शव उसके कमरे में लटका मिला था.





