
जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में मो दानिश की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी डाबर के सोमवार को पुलिस ने समक्ष सरेंडर करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे मेडिकल के बाद जेल भेज दिया. अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके लिए आजादनगर पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर दी है. इस मामले में पुलिस के समक्ष हुसैनी मोहल्ला निवासी सरफराज आलम और मो सलीम उर्फ गुड्डू ने पहले ने सरेंडर कर दिया था. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया था. बता दे की 29 दिसंबर को दिन दहाड़े नमाज़ पढ़ कर लौट रहे मो दानिश पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. दानिश को तीन गोली लगी थी. स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था.



