
चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास आनंद मार्ग स्कूल जाने वाली सड़क पर पुआल ले कर गौशाला जा रही टेम्पो संख्या जेएच 05 सीबी 7272 सड़क किनारे लगी बिजली की ट्रांसफॉर्मर से सटने के कारण पुआल में आग लग गई. पुआल की ढेर में लगी आग से टेम्पो जल गया. टेम्पो में आग लगने के बाद चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाया है. पुआल से लदा टेम्पो में आग की लपेटों को देखकर वाहन के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर वाहन में लगी आग पर काबू पाया है. ग्रामीणों ने खुद ही पानी डालकर वाहन में लगी आग को बुझाया.











