
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित पूरे देश भर में इस दिनों सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न तरह के अभियान के माध्यम से चालकों को जागरूक करने का प्रयास जिला प्रसाशन कर रही है. वहीं तमाम पेट्रोल पंप में भी नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है, कि जमशेदपुर शहर में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चालक है और इसमें ज्यादातर युवा वर्ग है, और कई बार युवा वर्ग बिना हेमलेट और ट्रिपल राइडिंग करते है जिससे सड़क दुर्घटना के शिकार होते है. जिला प्रसाशन के सड़क सुरक्षा माह को बल देने हेतु पेट्रोल पंप संचालको ने भी नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान की शुरुवात एक बार फिर से की है. तमाम पम्पों में इससे संबंधित बैनर लगाए गए हैं और लोगों को पम्प में जागरूक भी किया जा रहा है. कोल्हान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया, कि प्रत्येक पम्प संचालक अपने स्तर से लोगों को कानून के पालन हेतु जागरूक कर रहे हैं, लेकिन वो किसी को बाध्य नही कर सकते. चूंकि ये उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. हालांकि पम्प के कर्मचारी लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग नही करने जैसे तमाम नियमों के प्रति जागरूक करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं.



