
जमशेदपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में अंतिम दिन तीन विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज पर दो-एक जीत ली और बॉर्डर- गावस्कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. इससे पूर्व सीरीज में तीन टेस्ट मैच गए. जिसमें से एक पर आस्ट्रेलिया और एक पर भारत ने जीत हासिल की थी. एक मैच ड्रा रहा. अंतिम मैच जीतने के लिए दोनों टीमों ने जोर लगाया. ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेले गए अंतिम मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. गाबा मैदान में पहली पारी में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस लाबुशेन ने शतक जमाया. और टीम ने 369 का स्कोर खड़ा किया. पहली पारी भारतीय टीम ने शादुल ठाकुर व वाशिंगटन सुंदर के दम पर 336 रन बनाए. पहली पारी में बढ़त मिलने के बाद दूसरी पारी में कंगारु ने 294 बनाए. भारत को मैच जीतने के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला. अंतिम दिन भारतीय टीम सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. इसके बाद लंबे समय खराब फार्म झेल रहे विकेटकीपर रिषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेल को मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई.
इस दौरान पंत ने कुछ नए रिकार्ड भी बनाए. भारतीय टीम की इस जीत पर पूरे राज्य के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा है कि शानदार टीम इंडिया. गाबा में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को करारी मात देने के साथ ही टेस्ट सीरीज जीतने की आप सभी को बधाई. आक्रमकता और दृढ़ता, दोनों का परिचायक रहा यह टेस्ट. अनेक-अनेक शुभकामनाएं. झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि क्या जीत मिली है. यह नया भारतीय जज्बा है. टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम मजबूत है और किसी भी मजबूत टीम को हरा सकती है.




