
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया. जिसके तहत सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा एवं सभी विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर वृहत प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया. परिवहन कार्यालय के द्वारा इस संपूर्ण माह में जन जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग समय में कार्यक्रम निर्धारित किए गए है. 18 जनवरी से 17 फरवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विद्यालयों में सड़क सुरक्षा माह की निर्धारित अवधि में जिला अंतर्गत संचालित 10वीं एवं +2 विद्यालयों में से कम से कम 10 विद्यालयों में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाना, संपूर्ण कार्यक्रम माह में सिविल सर्जन, चाईबासा के निर्देशन में सदर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट एड एवं सीपीआर का प्रशिक्षण स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समाजसेवियों को प्रदान करना,उत्पाद विभाग के द्वारा संपूर्ण जिला क्षेत्र में पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी मुख्य मार्गों में अवस्थित लाइन होटलों/ढाबा का औचक निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री, सेवन पर रोक लगाना, शामिल है.
साथ ही विभिन्न स्थलों में अपने माध्यम से मद्यपान निषेध संबंधी दीवार लेखन करवाना,भी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी की उपस्थिति में प्रखंड परिसर में सड़क सुरक्षा माह के प्रारंभ में प्रखंड कार्यालय परिसर में सभी प्रखंड कर्मियों, प्रखंडों में अवस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों, कर्मी एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ शपथ ग्रहण करना सुनिश्चित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्थानीय बाजार, मुख्य स्थलों में पदयात्रा कराने हेतु प्रेरित करना पेट्रोल पंप संचालक एवं वाहन विक्रेता, डीलर अपने क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह की निर्धारित अवधि में नो हेलमेट-नो पेट्रोल, नो हेलमेट-नो वेहिकल के पोस्टर का प्रदर्शन एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित सभी सुरक्षा मानकों का प्रदर्शन करना सुनिश्चित करेंगे.





