चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला प्रांगण में सोसाइटी द्वारा गौशाला के भूतपूर्व अध्यक्ष सह गौ भक्त स्व पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसका अनावरण 31 जनवरी को राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी. यह जानकारी गौशाला के अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयनका और सचिव संजय लोधा ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण को लेकर सारी तैयारियां गौशाला कमेटी द्वारा पूरी कर ली गई है.

स्व पुरूषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा भी जयपुर से चाकुलिया लायी गई है. राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को उपायुक्त सूरज कुमार, डीडीसी परमेश्वर भगत, एडीसी सौरभ सिन्हा, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, बीडीओ देवलाल उरांव, गौशाला के सचिव संजय लोधा, भरत झुनझुनवाला, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, ब्रम्हदत्त अग्रवाल समेत अन्य ने गौशाला का अवलोकन किया और गौशाला कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. पदाधिकारियों ने गौशाला में हैलीपेड का भी निरीक्षण किया.






