
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड छह में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना जागरूकता सह सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की. संस्था के सदस्यों ने बताया, कि इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और उसका लाभ दिलाना है. झारखंड सरकार द्वारा योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाए जाने के सवाल पर संस्था के सदस्यों ने बताया, कि आम जनता तक प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजनाएं नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए संस्था द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है.












