
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जहां जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सभी 55 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव- गांव पहुंचाना और वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना बताया गया. वैसे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री चंपई सोरेन को शिरकत करना था, लेकिन आयोजकों के अनुसार मंत्री का व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जबकि दिन भर मंत्री चंपई सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आए. वैसे कार्यक्रम में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मोहन कर्मकार, पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन, आस्तिक महतो सरीखे नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया, एवं उनका हौसला अफजाई करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का दिशा निर्देश दिया गया.





