
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की.बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के भुमिहिन लाभुकों, जीमन से संबंधित बन्दोबस्ती, निबंधन, पूर्णता और उनका जियो टेग समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की. बैठक में उन्होंने पंचायतवार सभी पंचायत सचिवों से आवासों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर ससमय योजना पूर्ण करने की बात कही और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.बैठक में प्रखंड समन्वयक को संख्त निदेश दिया गया कि प्रतिदिन सभी पंचायत सचिवों से जानकारी प्राप्त करें और इसका प्रतिवेदन अद्योहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड समान्वयक रजक महापात्रा, सभी पंचायत सचिव और अंचल कर्मी उपस्थित थे.




