
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लोंग टॉग बस्ती में भाजपा और भाजमो के कार्यकर्ताओं के बीच का मामले सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है. गुरुवार को यहां दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया. इस घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इधर घटना में पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही. समर्थकों ने पुलिस के सामने ही पथराव कर दिया. दोनों पक्षों की ओर से पहले एक दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है. मामला बिगड़ता देख पुलिस द्वारा क्यूआरटी को तैनात किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए लाठियां भी भांजी. घटना के संबंध में रघुवर दास के समर्थकों ने बताया कि बस्ती में महिलाएं शिव चर्चा कर रही थीं.उसी दौरान सरयू राय के समर्थक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने आए थे. इसी बीच सभी ने महिलाओं पर पथराव कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं सरयू पक्ष के लोगों ने बताया कि पहले रघुवर पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू किया. घटना के बाद रघुवर समर्थक सड़क पर प्रदर्शन करने लगे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इधर सूचना पाकर धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार और एएसपी कुमार गौरव भी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. (नीचे भी पढ़ें)
एएसपी ने बताया कि शिलापट्ट तोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था इसी बात को लेकर दोनों पक्ष की ओर से पथराव की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.



