
जमशेदपुर : समाजिक सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक राजेश सामंत के नेतृत्व में बारीगोड़ा में शुक्रवार को सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जमशेदपुर सीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा. जानकारी देते हुए राजेश सामन्त ने बताया कि बारीगोड़ा निवासी मोटाय तिऊ के द्वारा सार्वजनिक रास्ता को घेर कर रखा है. इस संबंध में एसडीओ जमशेदपुर के द्वारा पत्रांक संख्या 75 /बीपीएलई के आधार पर सीओ जमशेदपुर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आदेश दिए गए है, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अभी तक नहीं हटाया गया. सामाजिक सेवा संघ द्वारा एसडीओ जमशेदपुर से मुलाकात करने पर अंचल अधिकारी से मिलने को कहा गया. जिसको लेकर आज अंचल अधिकारी से मुलाकात कर सामाजिक सेवा संघ के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया.











