
जमशेदपुर: राष्ट्रीय ओबीसी महासभा द्वारा पिछड़े वर्ग को 57 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया. ज़िले के उपायुक्त के माध्यम से इन्होंने मांग पत्र सौंपा है. इस दौरान इन्होंने कहा, कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने 57 प्रतिशत आयोग का प्रस्ताव पारित कर दिया है, और झारखंड सरकार को आरक्षण देने की अनुसंशा कर दी है. वर्तमान समय मे विधानसभा सत्र चल रहा है और इसी सत्र में आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए. वहीं इन्होंने कहा कि आरक्षण मिलने से ओबीसी छात्रों को शिक्षा में लाभ मिलेगा साथ ही समाज का भी उत्थान होगा.











