
जमशेदपुर: जमशेदपुर में गर्मी का सितम शुरू है. इधर जंगल- झाड़ियों में आग से लाखों का नुकसान हो रहा है. वहीं बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क से सटे कचहरी बाबा मंदिर के बगल के जंगल में शुक्रवार से ही आग लगी है. जहां टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग के दस दमकल कल से ही आग पर काबू पाने में जुटी हैं, लेकिन आग पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका है.

आपको बता दें कि जिस जगह आग लगी है वहां जमशेदपुर जिला मुख्यालय से लेकर पुलिस मुख्यालय, डीटीओ ऑफिस, अनुमंडल कार्यालय, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सहित लगभग सभी सरकारी दफ्तर हैं. उधर आग इतनी भयावह रूप अख्तियार कर चुकी है कि अगर जल्द ही इसपर काबू नहीं पाया गया तो नुकसान का आंकलन करना भी मुश्किल हो जाएगा. फिलहाल आग पर काबू करने के प्रयास में टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग के साथ एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है.



