
घाटशिला: घाटशिला अंचल निरीक्षक पंकज कुमार को अंचलाधिकारी (जामताड़ा जिले के फतेहपुर अंचल में) के पद पर पदोन्नति के साथ स्थानांतरण होने के क्रम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पंकज कुमार द्वारा उनके कार्या का अनुभव बताने के साथ ही साथ अन्य अंचल कर्मियों को अंचल के सभी कार्यों की गुणवत्ता पूर्वक निरीक्षण और जांच कर संपादन करने के अपने अनुभवों को साझा किया.
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने पंकज कुमार को उनके पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जिम्मेदारियों और कार्यों को भी जिस तरह से वे इस अंचल में कार्यों का संपादन समय के साथ किया करते थे आगे भी इसी निरंतरता को बनाए रखने की आशा के साथ इसी शुभकामना के साथ उन्हें सहृदय विदाई दी गई.
साथ ही साथ अंचल के अनुसेबी देवेन्द्र नाथ महतो के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गई और आगे के जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई उनकी उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई. मौके पर अंचल के प्रधान सहायक बाबूलाल टूडू ,प्रभारी अंचल निरीक्षक शरद कुमार बेरा,प्रखंड प्रधान सहायक तारक नाथ दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप बारीक , प्रखंड नाजिर मनोज मुकुल कच्छप सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.



