
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित राजस्थान मित्र परिषद भवन में नेताजी सुभाष मंच संस्था का गठन किया गया. जिसका संचालन एस प्रामाणिक ने किया. बैठक की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. बैठक में मंच के गठन और उद्देश्यों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पीके नंदी को संस्था का अध्यक्ष चुना गया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री नंदी ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लोगों को एक सूत्र में जोड़कर समाज हित में काम करना है जिसके लिए संस्था के सभी सदस्यों की भागीदारी अहम होगी. उन्होंने बताया, कि हमारा सबसे बड़ा परिचय भारतीयता का है. उसके बाद ही हम जाति धर्म और संप्रदाय की बात करें. इस मौके पर पार्षद सुधीर सिंह भी मौजूद रहे.













