
Jamshedpur : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 605वें नेत्र ज्योति यज्ञ में ऑपरेशन सत्र के दौरान 22 नेत्र रोगियो का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। स्व. रचना नरेडी की पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति यत्र में कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा नेत्र रोगियों को आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी का 506वां नेत्र शिविर स्व. मदनलाल जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में 27 से 29 मार्च 2021 तक गायत्री देवी के संयोजन में आयोजित किया जायेगा। आज ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, नटवरलाल अग्रवाल, राकेश मिश्र, दीपक शर्मा एवं रेड क्रॉस के कार्यकर्ता उपस्थित थें।





