
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन में दो बड़ी घटना घटी है. शनिवार को ही हुई इन दोनों घटनाओं में रेलवे के चार कर्मचारियों की मौत हो गयी है. पहली घटना खड़गपुर डिवीजन की है, जहां ट्रैक में काम करने के दौरान अचानक से ट्रेन आ गयी, जिससे तीन ट्रैकमैन उसकी चपेट में आ गयी, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया. शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की यह घटना है. पाशकुड़ी के पास कई ट्रैकमैन रेलवे ट्रैक बिछाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान वे फलकनुमान एक्सप्रेस अप ट्रेन आ गयी, िजसकी चपेट में वे लोग आ गये. कुछ कर्मचारी भागने के दौरान घायल हुए, लेकिन तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मरने वालों में मिठुन पाल, एन मंडल और बापी नायक शख़मिल है. वहीं बुधराम नामक एक कर्मचारी बुरी तरह घायल है, जिसका खड़गपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके अलावा शुक्रवार की रात को राउरकेला के पास बंडामुंडा में कार्यरत 50 वर्षीय सीनियर टेक्निशियन जेडी नायक दोपहर दो से रात दस बजे की ड्यूटी कर रहे थे. ड्यूटी के दौरान ही वे आजादनर हिंद एक्प्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. बंडामुंडा का उक्त कर्मचारी अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड गया है.













