जमशेदपुर: दीपावली के पावन एवं हर्षोल्लास पर्व पर मारवाड़ी समाज काशीडीह ने सामाजिक एकजुटता, सामूहिक सहयोग और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए सामूहिक मिठाई एवं नमकीन निर्माण की एक सराहनीय पहल की है. इस अभिनव पहल के तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे शुभ मुहूर्त में पंडित अमित शर्मा के सान्निध्य में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भट्टी पूजन संपन्न हुआ. पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना के पश्चात मिठाई एवं नमकीन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया.भट्टी पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल सहपत्निक श्रीमती ममता मित्तल के साथ, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, शम्भू खन्ना, काशीडीह समाज के महासचिव अंकित मोदी, श्यामसुंदर अग्रवाल, आकाश साह, अंकुश जवानपुरिया, नरेश खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, रतन सहारिया, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता), संजय अग्रवाल पिंटू, कैलाश केवलका, संजय शर्मा, पीयूष अग्रवाल, संगीता शर्मा, राखी शर्मा, स्वाति अग्रवाल, नीलम शर्मा, संतोष माहेश्वरी, राजेश नरेडी, सुशील रामरायका, चेतन अग्रवाल, कमल सिंघल, पप्पू बंसल, कैलाश अग्रवाल, निर्मल पटवारी, जगन्नाथ जैन, बिमल हरूपका, विनोद खंडेलवाल, मुरारी लाल गोयल एवं श्याम गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

मारवाड़ी समाज काशीडीह के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस सामूहिक पहल का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर लोगों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं ताजी मिठाइयां तथा नमकीन उचित दर पर उपलब्ध कराना है.बाजार में मिलावट एवं गुणवत्ता को लेकर बनी चिंताओं के बीच समाज की यह पहल उपभोक्ताओं को भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है. इस आयोजन के माध्यम से समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, सहभागिता और सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग में निहित है. मारवाड़ी समाज काशीडीह की यह पहल इसी भावना को साकार करने का प्रयास है. सामूहिक रूप से मिठाई एवं नमकीन तैयार करने का उद्देश्य केवल एक व्यवस्था विकसित करना नहीं, बल्कि समाज के लोगों के बीच अपनत्व, एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है. समाज ने विश्वास जताया कि इस पहल को सभी का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा.कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने तथा समाज के सभी बंधुओं एवं आम नागरिकों से इस पहल से जुड़ने और इसका लाभ उठाने की अपील की.(नीचे भी पढ़े)

मिठाई एवं नमकीन निर्माण स्थल: स्वर्ण वणिक समाज सामुदायिक भवन, दुर्गा पूजा मैदान के सामने, बाराद्वारी, जमशेदपुर है.
ऑर्डर बुकिंग हेतु संपर्क नंबर: दीपावली के अवसर पर शुद्ध मिठाई एवं नमकीन प्राप्त करने के इच्छुक समाज के बंधु एवं आम नागरिक निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना ऑर्डर बुक करा सकते हैं. सुरेश अग्रवाल (अध्यक्ष)– 93348 04731. अंकित मोदी (महासचिव)- 72090 11223. कैलाश केवलका (कोषाध्यक्ष)- 70044 03404












