
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकार अस्पताल जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम अस्पताल) में शनिवार को झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होने गाइनिक वार्ड का निरीक्षण किया. इधर स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में देखकर अस्पताल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सभी इधर-उधर भागते नजर आए. सबसे पहले वे धूल भरे कच्चे रास्ते में बी ब्लॉक के पास पहुंचे. (पूरी खबर नीचे देखे और वीडियो भी)
यहां से वे पहले तल्ले पर स्थित गायनिक वार्ड पहुंचे. गायनिक वार्ड में उन्होने एक जुड़वा नवजात को अपनी गोद में उठाया. यहां से वे सीधे गाइनिक वार्ड पहुंचे. गाइनिक वार्ड में कमियों को जाना और जल्द से जल्द कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि पहले अस्पताल में एक व्यक्ति पर खाना के लिए 50 रुपये दिए जाते थे जिसे अब बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है. वे मरीजों को दिए जाने वाले खाने से समझौता नहीं कर सकते. (पूरी खबर नीचे देखे और वीडियो भी)
उन्होने कहा कि अस्पताल में पाइपलाइन बिछाने के बाद आने जाने के रास्ते खराब हो गए है जिसे जल्द से जल्द पक्का किया जाएगा साथ ही अस्पताल परिसर में मौजुद आठ जर्जर भवन को भी जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा. यहां से वे प्रसासनिक भवन पहुंचे जहां आम जनता के बैठने की जगह पर बैठकर लोगों की समस्या से रुबरु हुए. उन्होने कहा कि अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाएगा. अगले छह माह में अस्पताल की सूरत बदल दी जाएगी.













