
जमशेदपुर : यूथ इंटक के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात की और पूर्वी सिंहभूम जिला में पानी की समस्या को लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले आम जनमानस व मजदूरों को हो रही परेशानी के संबंध में चर्चा की. मंत्री श्री ठाकुर ने आश्वासन दिया की प्राथमिकता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिला की तमाम पेयजल योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा. इस दौरान बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना की शुरुआत होने पर बधाई और धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने जमशेदपुर दौरा के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन आने पर अपनी सहमति भी जताई. इस दौरान उनके साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री नितेश राज, कमेटी मेंबर सीएसपी सिंह, रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे, बिहार के पूर्व विधायक टुन्ना सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












