
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कीताडीह पश्चिम पंचायत समिति के सदस्य जितेंद्र यादव की तड़ीपार की अवधि को एक महीने तक बढ़ा दी गयी है. शनिवार को उसकी तड़ीपार की अवधि समाप्त हो रही थी. 11 जनवरी 2021 से 10 अप्रैल 2021 तक उसे तड़ीपार किया गया था. जितेंद्र के खिलाफ बागबेड़ा थाना में कई मामले दर्ज है. जितेंद्र पर आपराधिक गतिविधि को बढ़ावा देने का आरोप है. इसी कारण से उसे जिला पुलिस ने तीन महीने के लिए तड़ीपार किया था. इसके तड़ीपार होने से इलाके में शांति थी. इसी को देखते हुए जिला पुलिस ने उसे फिर से तड़ीपार कर दिया है. ताकि इलाके में शांति बनी रहे. 16 अप्रैल तक उसे 25 हजार रूपए का बॉन्ड भरने का आदेश दिया गया है. बॉन्ड भरने के लिए वह जिले में रह सकता है.












