
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा निवासी 20 वर्षीय एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 3 निवासी गुलाम सरवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में मानगो थाना में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था. शनिवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार चार माह पहले युवती की पहचान गुलाम सरवर से हुई थी. इसके बाद दोनो के बीच बातचीत होने लगी. इसी बीच गुलाम ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करना शुरू कर दिया. अब वह शादी करने ई इंकार कर रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





