चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र अंतर्गत जराइकेला के तिरिलपोसी गांव के गगराई टोला में पति- पत्नी के बीच खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने घर में रखे लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया गया. जिसके बाद पति गंभीर रूप से घायल हो गया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद परिजन उसे आस पास के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया. जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.














