चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना अंतर्गत काजल टेंट हाउस के मालिक उज्जवल कुमार दास ( 45 ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेंट संचालक उज्जवल दास का व्यवसाय घाटे में चल रहा था. (नीचे भी पढ़े)
कारोबार को फिर से खड़ा करने के लिए उन्होंने किसी से 6 लाख रुपये लिया था. जिसको चुकाने के लिए वे हमेशा चिंतित रहते थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि पैसे की तंगी को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया होगा. उनका शव पुलिस ने टेंट हाउस के गोदाम से बरामद किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.












