
धालभूमगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी ने ट्वीट के माध्यम से धालभूमगढ़ प्रखंड के एक असहाय परिवार की परेशानियों को आला अधिकारियों के बीच लाने की कोशिश की है. पिछले 1 साल से घर में अपने विधवा बेटी के साथ रह रही विधवा महिला को पेंशन नहीं मिल रही थी. यह मामला षाड़गी के पास आने के बाद उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से जिला प्रशासन तक यह बात पहुंचाई. समय की मांग और परिवार की परेशानियों को देखते हुए पूर्व विधायक द्वारा विभागीय पदाधिकारी से संपर्क कर इनकी परेशानियों को बताते हुए यथाशीघ्र मदद पहुंचाने के लिए उनसे आग्रह किया, जिसके पश्चात अधिकारी ने परिवार वालों को पेंशन की स्वीकृति पत्र अथवा बैंक खाते में राशि क्रेडिट होने का कागज लेकर मिलने को कहा और दोबारा अकाउंट लिंक करने का आश्वासन दिया. साथ ही उनके घर की जर्जर स्थिति को देखते हुए पीएम आवास आवेदन की स्थिति की समीक्षा भी करवाई जा रही है जिससे उन्हें और उनकी विधवा बेटी को सहारा मिल सके.कुणाल षाड़ंगी के पहल पर धालभूमगढ़ के भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कालिंदी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल साहू,समाजसेवी कल्याण कुमार शौव ने तत्कालीन मदद के रूप में कुछ राशन सामग्री परिवार वालों तक पहुंचाई गई है.




