चाकुलिया : गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सत्पथी अपनी टीम के साथ चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे. रेल अधिकारियों ने स्टेशन का अवलोकन करने के साथ ही स्थानीय रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. भाजपा नेता ऋषि षाडंगी ने अपने समर्थकों के साथ स्टेशन पहुंचकर श्री सत्पथी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. श्री षाडंगी ने रेल अधिकारियों से यात्रियों की सूरक्षा की दृष्टि से स्टेशन परिसर की घेराबंदी कराने, अंडरपास से जुड़ी समस्या और चाकुलिया नया बाजार से स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराने समेत रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका जल्द समाधान करने की मांग की. रेल अधिकारियों ने उनकी मांगों को रेलवे बोर्ड की बैठक में रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया.















