
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभुमगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय एक युवती ने प्रेम प्रसंग में कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की सूचना पर प्रेमी चंदन मांडी ने उसे परिजनों के साथ मिलकर तत्काल धालभुमगढ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में युवती ने बताया कि चंदन चाईबासा में रेलवे में ग्रुप डी का कर्मचारी है, दोनो की मुलाकात एक साल पहले हुई थी. मंगलवार की रात चंदन उसे अपने साथ अपने घर ले गया. उसने चंदन से जब शादी का दबाव बनाया तो चंदन से शादी से इंकार कर दिया. इसी बीच बुधवार तड़के झगड़े के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया.




