
जमशेदपर : टेल्को स्टेडियम के समीप भाजपा टेल्को मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार को पौधारोपण किया गया. इस कार्यक्रम में पीपल, आम, अमरूद और नीम के 10 पेड़ लगाए गए. इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत सिंह के अलावा विकास शर्मा, सतीश सिंह, विनोद सिंह, पुष्पेन्द्र मिश्रा, अमित सिंह, चंचल ओझा, सुधा यादव, मीना सिन्हा, भारती सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे.













