
जमशेदपुर : भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा साकची क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया. जिसमें सैकड़ों दुकानदारों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी गई. इस कार्यक्रम में भाजपा सीतारामडेरा मंडल के कई कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा सीतारामडेरा मंडल की ओर से बताया गया कि पर्यावरण को दूषित करने में प्लास्टिक की अहम भूमिका होती है. इतना ही नहीं जानवरों पर भी इसका असर देखने को मिलता है. अगर कोई जानवर प्लास्टिक निगलता है, तो उसकी जान जाने तक की नौबत आ जाती है.












