
जमशेदपुर : सावन की आखिरी सोमवारी को योगी यूथ ब्रिगेड के पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में नोआमुंडी के बगल मे मुर्गा महादेव मन्दिर परिसर मे वृहत पैमाने पर श्रद्धालुओं के बीच सेब, केला, दूध, फ्रूटी, पानी, लस्सी वितरित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह ने कहा कि योगी यूथ ब्रिगेड के द्वारा हिन्दुओं के प्रमुख पर्व त्योहारो मे इसी प्रकार से सेवा की जाती रही है. योगी यूथ ब्रिगेड का मुख्य उदेश्य ही हिन्दुओं को अपने रीति-रिवाज, संस्कृति, योग एवं धर्म के प्रति जागरूक करना, गौ सेवा करना एवं लव जेहाद का विरोध करना है. आने वाला समय हिंदुत्व का है, जिसे हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री महन्त योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे नए भारत एक निर्माण एक हिन्दू राष्ट्र के रूप मे जरूर होगा. कार्यक्रम में शशि ओझा, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, राजेश सिंह, धीरज यादव, उत्तम प्रधान, निरंजन गिरि, मंजीत सिंह संधू, राजेन्द्र, बिक्रम सिंह व अन्य उपस्थित थे.












