
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यात्रा (एक नये जीवन की शुरुआत) परिवार के द्वारा अंत्योदय दिवस के अवसर पर रविवार को समाज के अंतिम व्यक्ति सफाई कर्मियों के बीच राशन किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था की ओर से बताया गया कि संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक की सेवा के लिए सदैव तत्पर व सतत प्रयासरत हैं. कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक रीना सिंह, संगीता सिंह, समरजित सिंह समेत संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे.












