
जमशेदपुर : साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय के निकटस्थ बौद्ध मंदिर मैदान में रविवार को एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह आयोजन साकची परिवार की ओर से किया गया. टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता शिबू सिंह व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज कांवटिया ने टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया. टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ले रही हैं. सभी मैच आज रात में होंगे. सभी मैच 10 मिनट के होंगे.












