
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में राष्टीय जनता दल की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में राजद जिला अध्यक्ष मो. रजीउल्लाह खान ने नई जिला कमिटी की घोषणा की. इस दौरान पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही उन्हे अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. जिला अध्यक्ष मो. रजीउल्लाह खान ने सभी को पदभार सौंपा और उनसे पार्टी के लिए अच्छे कार्य करने की कामना की. उन्होने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को गांव और शहर में सभी जाति और धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. साथ ही लालू विचार धारा को मजबुत करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की अपिल की. (नीचे भी पढ़ें)
जानें किसे क्या बनाया गया : अध्यक्ष रजीउल्लाह खान, उपाध्यक्ष- ललन यादव, रीना गोस्वामी, रवि रतन पासवान, कन्हैया यादव, त्रिभुवन यादव और मुबारक हुसैन. प्रधान सचिव- सुसांतो मलिक. महासचिव- बलदेव सिंह, संजय यादव, सलीम जावेद और ब्रह्मेश्वर सिंह. प्रवक्ता संजय पाठक. सचिव- राजेश कुमार वेद, प्रकास पप्पू श्यामल, सतीश यादव, डॉ दिनेश यादव, सफिक मुन्ना, हरेंद्र यादव, निर्मल घोषाल, रवि कुमार, ब्रह्मेश्वर सिंह, बलराम प्रसाद यादव. मीडिया प्रभारी- दानिश खान. सोशल मीडिया प्रभारी- कृष्णा यादव. कार्यकारणी सदस्य- वेद प्रकाश, गुंजन प्रताप, संजय पंडित, राजेश शर्मा, लीपू गिरि और मो. हुसैन.












