गालूडीह : लगातार बारिश के कारण बनकाटी पंचायत के ककड़ीशोल गांव में दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें दुली मार्डी और लोडो मार्डी के परिवारों के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई. गुरुवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने दोनों परिवारों को तिरपाल उपलब्ध कराकर मदद की. बारिश से मकानों को नुकसान पहुंचने के बाद दोनों परिवारों को काफी परेशानी हो रही थी. तिरपाल मिलने से उन्हें बारिश से बचाव के लिए अस्थायी सहारा मिला है. इस दौरान जिला सदस्य बिमल मार्डी, बनकाटी पंचायत के कोषाध्यक्ष दुर्गा हांसदा, श्याम चरण टुडू, रॉबिन किस्कू और अनिल मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












