
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसान विरोधी बिल के लिए 27 सितंबर को आहूत भारत बंद का समर्थन किया है. इसको लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान दिल्ली में धरने में बैठे अपनी जान गंवा चुके 600 से ज्यादा किसानों को श्रद्धांजलि भेंट कि गए एवं आम लोगों बंदी को सफल बनाकर किसानों की आवाज बनने का आग्रह किया गया. उन्होने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि भारत बंद के मद्देनज़र पूरी तैयारी कर ली गयी है. बंदी वाले दिन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य एवं सेंट्रल सिख नौजवान सभा एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं सी.जी.पी.सी कार्यालय में इकठ्ठा होंगे और वहीं से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्वक तरीके से बंद कराएँगे. बैठक में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन तरसेम सिंह सेमे, महेंद्र सिंह ,दलजीत सिंह दल्ली, सुखविंदर सिंह, जसबीर सिंह पदरी, अजीत सिंह गंभीर, मनजीत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह सीतारामडेरा, अमरजीत सिंह अंबे , हरदयाल सिंह, सतवीर सिंह गोलडु ,कश्मीर सिंह गुरदीप सिंह काके दीपक गिल समेत कई लोग मौजूद थे.











