
जमशेदपुर : सोमवार को किसान आंदोलन को लेकर भारत बंद का आह्ववान किया गया है. इसको लेकर कई राजनितिक पार्टी इसके समर्थन में है. इधर कांग्रेस नेता फिरोज खान की पत्नी जेबा खान ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है. उन्होने कहा कि वो इस अंदोलन का समर्थम करेगी और सड़को में उतरकर आम लोगों से दुकान को बंद कर समर्थन करने की अपील करेंगी ताकि सरकार पर इसका दबाव पड़े और सरकार किसान बिल को वापस ले ले. उन्होने कहा कि सभी किसान से जुड़े हुए है. किसान द्वारा उगाए गए फसल को खाते है इसलिए लोग किसान के समर्थन में जरुर खड़े होंगे.











