
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना रोड में उलीडीह थाना के गश्ती वाहन द्वारा दुकानों को बंद करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता विकास सिंह स्थानीय दुकानदारों के साथ उलीडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने उलीडीह थाने में विरोध प्रदर्शन करने हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए. मामले की जानकारी देते हुए विकास सिंह ने बताया कि उन्हे स्थानीय दुकानदारों ने फोन कर जानकारी दी कि उलीडीह पुलिस की गश्ती वाहन द्वारा असभ्य भाषा का प्रयोग कर दुकानों को बंद कराया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि पुलिस का इस तरह से रवैया यह दर्शाता है कि पुलिस बंद का समर्थन कर राजनीतिक दलों का साथ दे रही है. इस मामले में थाना के एसआई वाई के प्रजापति ने बताया कि विकास सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है और जहां तक बात असभ्य भाषा के प्रयोग करने का है तो ऐसी कोई भी बात गश्ती पार्टी द्वारा नही किया गया है.











