
जमशेदपुर : भारत बंद का जमशेदपुर में जबरदस्त असर देखने को मिला. जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में लगातार बंद समर्थक टुकड़ो में निकलकर बंद कराते रहे. यहां साकची, बिष्टुपुर जैसे मुख्य व्यवसायिक इलाके के बाजार, बैंक, पेट्रोल पंप तक बंद करा दिये गये. जमशेदपुर में कुल 142 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया. सारे गिरफ्तार लोगों को देर शाम को बंद के बाद वापस थाना से बेल देकर घर भेज दिया गया. इस दौरान सोनारी में 30, सीतारामडेरा में 25, टेल्को में 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनको देर शाम को रिहा कर दिया गया. इस दौरान पुलिस के बंदोबस्त भी थे, लेकिन बंद समर्थकों ने कई जगह पर हंगामा किया, टायर जलाये और सड़कों पर उतरकर जोरदार तरीके से बंद कराया. इस बंद को सफल बनाने के लिए सिख समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे जबकि कांग्रेस, झामुमो, वामपंथी दलों के लोगों के अलावा गैर भाजपा दलों ने इस बंद का समर्थन किया और जोरदार तरीके से आंदोलन किया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत भारत बंद को जमशेदपुर की जनता व व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला. सभी छोटी-बड़ी दुकानें व्यापारियों ने स्वयं ही बंद रखीं. इस दौरान किसानों ने जमशेदपुर व राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया. किसान आंदोलन एकजुटता मंच के तत्वाधान में गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह से विशाल जत्था शहर बंद कराने को निकल पड़ा था. राजमार्ग पर नरगा में सम्बोधित करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि देश की जनता ने किसानो के हक़ में बंद को पूर्णतः सफल कर केंद्र सरकार की नींद उड़ा दी है. उन्होंने कहा कि भारत बंद केवल किसानहितों लिए नहीं था बल्कि सभी देशवासियों के हितों के लिए था. किसान आंदोलन एकजुटता मंच की चंदना बनर्जी व सुमित रॉय ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी है जो केवल अपने पूंजीपती मित्रों के खातिर किसानों की अनदेखी कर रही है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की आज की बंदी की सफलता के लिए भगवान सिंह के नेतृत्व में योजना के तहत कार्य किया गया. सोमवार सुबह को ही किसान आंदोलन एकजुटता मंच व मानगो गुरुद्वारा कमिटी के सदस्यों सहित अन्य बंद समर्थक मानगो गुरुद्वारा में इकठ्ठा हो गए थे, वहीं से मोटरसाइकिल से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों साकची, कदमा, आदित्यपुर, जुगसलाई के बाद राजमार्ग में बंद कराने के लिए निकल पड़े. भारत बंद की सफलता में प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व सुमित रॉय, गुरप्रताप सिंह, डॉ राम कविंदर, चंदना बनर्जी, गीता सुंडी, जसवंत सिंह जस्सू , सुखवंत सिंह सुखु, हीरा सिंह, हरजिंदर सिंह, रघुबीर सिंह, सुखदेव सिंह, दीपक रणजीत, मदन कुमार, मनदीप सिंह, बलबीर सिंह, तेजपाल सिंह, सनी सिंह, सुखलाल शांडिल, सूरज प्रधान, मिंटू प्रसाद, राजेश चौहान और सुखबीर सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

बंद समर्थकों ने पेश की मानवता की मिसाल
तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण भारत बंद के दौरान राजमार्ग पर बंदी के कारण ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन चालकों और सवारियों को गुरु का लंगर छकाया गया. गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के कमिटी सदस्यों ने भगवान सिंह की अगुवाई में किसी भी राहगीर को खाली पेट नहीं रहने दिया. बंद की जद से प्रभावित वाहन चालकों और सवारियों को लंगर और पानी की सेवा कर उन्हें तृप्त किया. नरगा में एक राहगीर ने बताया की बंद समर्थकों ने खाना खिलाकर लाखों दुवाएं ली उनके इस व्यव्हार के कारण वे स्वतः ही गाड़ी रोक कर बंद का समर्थन करने लग गए. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

साकची गोलचक्कर पर राजनीतिक दलों की आवाजाही रही, कई इलाकों में टायर जलाकर रोड जाम किया गया
जमशेदपुर का साकची गोलचक्कर बंद के दौरान राजनीति का अड्डा रहा. यहां झामुमो के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रामदास सोरेन दल बल के साथ पहुंचे और अपने ताकत का प्रदर्शन किया. बाजार स्वत: बंद हो चुका था. इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं ने भी वहां बंद कराया. इस दौरान लोग सड़कों पर उतरे थे. पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया था. लोग हंगामा करते नजर आये. वहीं साकची कालीमाटी रोड में भी कई सारे बंद समर्थकों ने टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

सोनारी में कांग्रेसी नेताओं ने कराया ताकत का एहसास
कांग्रेस के नेताओं का दल सोनारी थाना के कांग्रेस अध्यक्ष बंटी शर्मा ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया. इन लोगों ने घुमकर कागलनगर, गुदड़ी बाजार और ऐरोड्राम बाजार को पूरी तरह बंद करा दिया. इस दौरान बंटी शर्मा के अलावा प्रभारी बबन शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, सुक्कु चौहान, आनन्द पांडेय, नवीन शुक्ला, अमित सिंह, सूरज हरपाल, गोविंद दास, भरत गढ़वाल, राजू सिन्हा, कैलाश ठाकुर, विनोद रजक, संदीप शर्मा, रवि लाल, बेबी सिंह, कविता वर्मा, गौरी देवी, सबिता देवी, अमित गिरी, झुन्नु, प्रवीर देव समेत अन्य लोग मौजूद थे. कांग्रेस के झंडा के साथ जमकर नारेबाजी की. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

सोनारी में झामुमो के लोगों ने भी कराया बंद
सोनारी को झामुमो का गढ़ माना जाता है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी में बंद कराते हुए कार्यकर्ताओं के साथ किसान विरोधी काला कानून के विरोध में भारत बंद का पूर्ण रूप से सभी ने समर्थन किया और पूरा सोनारी बंद रहा. इसमें मुख्य रूप से अजय रजक, धनय मुर्मू, परेश डे, मनिल महतो, अकिंत सिंह, राजेश महतो, शिव शंकर महतो, युग दास, पीके राय, चन्दन महतो, रॉकी सिंह सरदार, सूरज सिंह, राम सिंह, दुर्गा महतो, प्रकाश दास, संदीप महतो, पोरेस धीवर, गुरूपोदो, राकेश हजरा, अर्जून कर्माकार इत्यादि झामुमो कार्यकर्ता लोग मौजूद थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे धर्मेंद्र सोनकर, कहा स्वतः दुकान बंद कर जनता ने दिया समर्थन देश के अन्नदाताओं को
जमशेदपुर में किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद के समर्थन में संयुक्त मोर्चा के नेताओं और कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र सोनकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर तीन काले कानून का विरोध किया. इस दौरान धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि भारत बंद के समर्थन में आम जनता, व्यापारी, मजदूर, किसान आदि सभी ने स्वतः अपनी दुकान या प्रतिष्ठान को बंद कर यह दिखा दिया है कि लोग अब देश के अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं. मोदी सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा. आगे कहा कि जब आंदोलन, जन आंदोलन बन जाता है तो दुनिया की कितनी भी ताकतवर सरकार हो उसे उसके सामने झुकना ही पड़ता है. भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरने वालों में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्रा, इंटक के नेता अंबुज कुमार ठाकुर, सीटू के नेता विश्वजीत देव, छात्र नेता विक्रम कुमार, कांग्रेस के प्रिंस कुमार सिंह, कांग्रेस ओबीसी के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

बारीडीह में आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कराया गया बंद
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत बंद का समर्थन कांग्रेस पार्टी के तरफ से भी किया गया. इस बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद बिहारी दुबे, अतुल गुप्ता, सामंत कुमार के नेतृत्व में जुलूस निकालकर बारीडीह बाजार, सिदगोड़ा बाजार, गोलमुरी बाजार, टिनप्लेट बाजार एवं बिरसानगर के बाजारों का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान इन लोगों ने पाया कि बहुत सारे दुकानदार भाइयों ने इस किसान आंदोलन के समर्थन में और महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, को लेकर अपने अपने प्रतिष्ठानों को स्वत बंद रखने का कार्य किया. इससे यह साफ जाहिर होता है कि केंद्र में जनविरोधी भाजपा सरकार का ग्राफ पूरे देश में अब तेजी से गिर रहा है. इस बंद को सफल बनाने में दुकानदारो ने अपना सहयोग प्रदान किया. इस बंद को सफल कराने में मुख्य रूप से सुशील घोष, रोशन कुमार, रूपेश कुमार, राजा बख्शी, संजय लाल, अमृतपाल सिंह, सरोज पांडे, धीरज कुमार, राजू शाह, अमित सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

टेल्को क्षेत्र में भी कराया गया बंद
झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं युवा मोर्चा द्वारा पूरे क्षेत्र को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया. इसमें झामुमो प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय एवं झायुमो नगर अध्यक्ष जीतु सिंह के नेतृत्व में टेल्को आज़ाद मार्केट होते हुए न्यू मार्केट, सेक्टर मार्केट, प्लाजा मार्केट, घोड़ाबंधा, खडंगाझार मार्केट के सभी दुकानों को बंद कराया गया. लोगो से अपील की गई कि उनके द्वारा स्वेच्छा से दुकान बंद करके किसानो को समर्थन करने का आग्रह किया गया. प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि पूरे देश में किसान के ऊपर अत्याचार हो रहा है. किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है. सोई हुई मोदी सरकार को जगाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं युवा मोर्चा केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पे उतरी है औऱ केंद्र की गुंगी बहरी सरकार के कानों तक किसानो के हक की आवाज को पहुँचाने का काम कर रही है. पुरे क्षेत्र को बंद कराने के बाद सभी टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचकर पर सभी गाड़ी को रोककर टायर जला कर भारत सरकार के खिलाफ विरोध किए और पूरे रोड को बंद कर दिया जिसके बाद टेल्को थाना प्रभारी पूरे दल बल के साथ आकर प्रकाश सहाय और जीतू सिंह को सभी कार्यकर्ता के साथ गिरफ्तार कर टेल्को थाना ले गए और आंदोलन खत्म करने का आग्रह किए. जीतू सिंह ने सभी नेता कार्यकर्ता का धन्यवाद कर गिरफ्तारी देते हुए आन्दोलन को समाप्त किए. भारत बंद को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रखड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय, नगर अध्यक्ष जितु सिंह, उपाध्यक्ष सोनू खान, नगर सह सचिव बिनित जायसवाल, टेल्को मंडल अध्यक्ष नंदु पाजी, संग़ठन सचिव राहुल ठाकुर, नगर मीडिया प्रभारी इकबाल नदीम, सोशल मीडिया प्रभारी बंटी खान, कोषाध्यक्ष सरवन,रवि केशमुखी,सह सचिव सोमनाथ,रामनारायण,यश,रोशन,आयुष, सहदेव बाग,दारा भईया,सुकुमार सरदार,सुमन सोनी,एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.












