
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के खखड़ीपाड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर गांव में सोहराय पर्व के अवसर पर गोरु खुंटाऊ (बैल नाच) का कार्यक्रम किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू शामिल हुए. यहां बैल नाचने वाले सभी ग्रामवासियों का महीवार मुर्मू ने हौसला अफजाई की और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पर्व त्योहार हम सबके बीच में भाईचारे का संचार करता है और हम अपने परंपरा को बचाए रखने का काम करते हैं. अपने आने वाली पीढ़ी को अपनी भाषा संस्कृत से परिचय करवाते है, जो बहुत ही जरूरी है नहीं तो इस आधुनिक काल में हम धीरे-धीरे अपने भाषा संस्कृति सभ्यता को भूल जाएंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण सोरेन, ग्राम प्रधान कृष्णा हेंब्रोम, माझी शिवलाल मार्डी, बब्लू मार्डी, राम चन्द्र सोरेन, विकास गोप, चरण पूर्ति, अरविंद मरांडी, करण कालिंदी, पप्पू उपाध्याय, मनोज तांती आदि उपस्थित थे.












