
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा शनिवार को ‘आनंद सब के लिए’ प्रोग्राम के तहत हिंद आश्रम में बच्चों के बीच मिठाई एवं स्नैक्स पैकेट वितरण कर एवं बच्चों के साथ पटाखे जला कर दिवाली का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाखा अध्यक्ष सुगम सरायवाला, शाखा सचिव रवि कुमार गुप्ता, आनंद अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, निधि केडिया समेत अन्य का योगदान रहा।













