
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खान और बिरसानगर के प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष ने मिलकर तमाम छठ घाटों का भ्रमण किया. छठ घाटों की साफ-सफाई, बिजली, रोड, पानी की समस्याओं को घाट कमेटी के लोगों से सुना और तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात कर उसका निराकरण किया. विजय खान ने कहा कि किसी भी घाट पर संबंधित कोई भी जरूरत हो तो कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं से मिले हम सभी कांग्रेस जन छठ मां की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
विजय खान ने छठ व्रतियों से आह्वान किया है कि छठ घाट में बच्चों को सावधानीपूर्वक रखें तथा पानी में उतरते समय यह ध्यान रखें कि ज्यादा पानी में अंदर न जाये, ताकि कोई दुर्घटना न हो. कृपया सभी श्रद्धालु छठ घाट में सावधानी बरतें, छठ घाट भ्रमण के दौरान जब विजय खान तार कंपनी के सीटू घाट पहुंचे तो तार कंपनी के गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए. वहाँ पर गुरद्वारा कमेटी के लोगों और सिख समाज के लोगो ने उनको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद भी दिया. छठ घाट भ्रमण में विजय खान के साथ संजय घोष, सौरभ झा, अश्विनी, गौरव, एल सोनाराम, संजय मुर्मू, शिव बाग समेत अन्य लोग शामिल थे.













