
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के संरक्षक सरयू राय के प्रयास से टेल्को स्थित थीम पार्क आम जनता के लिए खुल गया. विदित हो कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार सभी पार्क को बंद रखी थी, परंतु झारखंड सरकार के आदेश पर सभी पार्क खुलने के बावजूद भी थीम पार्क आम लोगों के लिए बंद था. यह जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक सरयू राय को दी गई, जिसके फलस्वरूप सोमवार को भाजमो के प्रयास से बंद गेट को खुलवाया गया. इससे लोगों में काफ़ी खुशी देखने को मिल रहा है. इस कार्य में मुख्य रूप से जिला मंत्री विकास गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि (विद्युत) पी विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि (उद्योग) इंदरजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि टेल्को मंडल अभय सिंह, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, टेल्को मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, उपाध्यक्ष रवि उपाध्याय, केके सिंह, बसंत कुमार सिंह उपस्थित थे.














