
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में कार्तिक मास शुक्स पक्ष की नवमी तिथि को आंवला वृक्ष के नीचे महिलाओं ने अक्षय नवमी मनाई. इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया. इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष का परिक्रमा कर मनोकामना की. आज महिलाएं आंवला वृक्ष के नीचे बैठ कर आंवला के पेड़ का पूजा किया. हिन्दू धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व होता है. आंवला वृक्ष का पूजन कर पेड़ ने नीचे ही बैठकर आंवला प्रसाद का भोजन किया जाता है. अक्षय नवमी को धात्री नवमी और कूष्मांडा नवमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दौरान भोग के रूप में खिचड़ी व पांच प्रकार की सब्जी का प्रसाद खिलाया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

जगधात्री पूजा-
वहीं शनिवार को नवमी के साथ भगवान नारायण और माता जगधात्री दुर्गाजी की पूजा की गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता को साड़ी व सुहागन का सामाग्री अर्पित किया. वहीं एग्रिकों चौक, न्यू शास्त्री क्लब रोड नंबर 7, बिरसानगर जोन नंबर-1, साकची, बिष्टूपुर, बागुनहातु समेत सोनारी में जगधात्री पूजा की गई . इस दौरान पूजा कर श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया.














