
जमशेदपुर : जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस (इंटरनेशनल डायबिटिक डे) मनाया गया. आईएमए जमशेदपुर की ओर से भी विश्व डाइबटीज डे के मौके पर वॉक-ए-थॉन का आयोजन किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिल वनण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, सीएस डॉ. एके लाल आईएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी, सचिव डॉ सौरव चौधरी सहित जमशेदपुर के कई चिकित्सकों एवं बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़े)

जमशेदपुर के मोहन आहूजा स्टेडियम से इस वॉक-ए-थॉन का शुभारंभ हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी शहरवासियों को देना बताया गया. (नीचे भी पढ़े)

दूसरी ओर, जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से एग्रिको मैदान में डाइबिटीज जांच सह परामर्श शिविर लगाया गया, जिसमें डॉ सौम्या सेनगुप्ता डाईबेटिक क्लिनिक के चिकित्सकों द्वारा मॉर्निंग वॉकरों एवं आम लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच किया गया साथ ही मधुमेह के संबंध में जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि डाइबटीज पर नियंत्रण संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से किया जा सकता है. इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है. वहीं आयोजकों ने बताया कि एसोसिएशन की पहल पर इस शिविर में लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं. फिट इंडिया मिशन की सफलता इसी से है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार जताया.











