
जमशेदपुरः जमशेदपुर से सटे बहरागोड़ा निवासी पुट्टी मिस्त्री सहाबुद्दीन खान को आर्मी के जवान ने काम के लिए एडवांस को लेकर जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद जवान की पत्नी ने सहाबुद्दीन को रेप केस में फंसाने की भी धमकी दी. घटना के बाद घायल अवस्था में ही सहाबुद्दीन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचा जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. सहाबुद्दीन को हॉकी से मारा गया है, उसके सिह पर गंभीर चोटें आई है. सहाबुद्दीन ने बताया कि सुभान हांसदा नामक व्यक्ति जो की आर्मी में काम करता है उसने उसे पुट्टी करने को कहा था.(नीचे भी पढ़े)
शनिवार को पैसों की भी बात हो गई थी. अज सुबह जब वह काम करने पहुंचा और काम करने से पहले पांच हजार रुपये एडवांस मांगे तो इस बात को लेकर उससे विवाद हो गया. विवाद के बाद सुभान ने उसपर हॉकी से हमला कर घायल कर दिया. इतने में उसकी सुभान की पत्नी आ गई और उसे लहुलुहान अवस्था में देखकर डर गई. दोनों केस होने के डर से आपस में बात करने लगे की इसे रेप केस में फंसा देंगे ताकी दोनों बच जाए. किसी तरह वह जान बचा कर वहां से भागा.











